आगरा के मैना गेट के पास देर रात दबोचा गया आरोपी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में था वांछित
चन्दौली ब्यूरो :: 1 मई 2026::जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) आगरा और थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 50,000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 की देर रात आगरा जनपद के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सन्दीप (35 वर्ष) हरियाणा के हिसार जनपद का निवासी है और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहा था। उस पर थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 0002/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
संयुक्त टीम को आरोपी की लोकेशन की सटीक जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- सन्दीप पुत्र जशवन्त, निवासी खरडअलीपुर, थाना हिसार, जिला हिसार (हरियाणा), उम्र 35 वर्ष
अपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 02/2024, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना अलीनगर, चन्दौली
- मु0अ0सं0 39/2022, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 420 IPC, थाना अलीनगर
- मु0अ0सं0 40/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलीनगर
गिरफ्तारी का विवरण:
- तारीख: 30 अप्रैल 2026
- समय: रात 11:50 बजे
- स्थान: मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर, आगरा