चंदौली ब्यूरो :: बीपी स्कूल मैदान पर खेले गए मैच में ज़िग-जैग बक्सर, बिहार ने युवा राहुल स्पोर्ट्स, वाराणसी को 120 रन के बड़े अंतर से हराकर अंतिम-चार में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िग-जैग बक्सर की टीम 10 गेंद शेष रहते 235 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान पीयूष पांडे ने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 66 रन की पारी खेली।

शिवम ने 25 और ध्रुव ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि सचिन 46 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल स्पोर्ट्स की ओर से अभिज्ञान, सुशांत और अंश ने 2-2 विकेट चटकाए।236 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल स्पोर्ट्स ने पावरप्ले के 7 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।

लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। टीम की ओर से सुमित ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। आंशिक ने 14 और अंकित ने 16 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 115 रन पर सिमट गई।बक्सर के लिए कुंदन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

चिराग और तरन को 2-2 सफलताएं मिलीं। शानदार गेंदबाजी के लिए कुंदन को मैच रेफरी शोज़ेब हुसैन ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा। मैच में अंपायरिंग विवेक कुमार और हुसैन सर ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *