चंदौली:– दुल्हीपुर सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स, पड़ाव शाखा में मंगलवार, 19 मई 2026 को बहुप्रतीक्षित छह दिवसीय समर कैंप ‘ट्रॉपिकल पैराडाइज’ का उत्साह और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र गायत्री मंत्र और एनर्जाइजर एक्टिविटीज से हुई, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। पहले दिन बच्चों के आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सेल्फ डिफेंस का विशेष सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ जरूरी स्किल्स सीखे और डेमो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तीन ग्रुप में बंटी एक्टिविटी:– कैंप को छात्रों की उम्र और रुचि के हिसाब से तीन वर्गों में बांटा गया है: कक्षा 1-2, कक्षा 3-5 और कक्षा 6-8। इनमें *टॉरेंस म्यूजिकल एक्टिविटीज, इनडोर-आउटडोर गेम्स, स्केटिंग, डांस, कैलीग्राफी, नॉन फायर कुकिंग, ताइक्वांडो, योगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्विमिंग, फैशन शो, एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसी 15 से ज्यादा रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं।कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, लीडरशिप और नई तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पहले दिन छात्रों की ऊर्जा और उत्सुकता ने माहौल को सच में ‘ट्रॉपिकल पैराडाइज’ बना दिया।*
“शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं” इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज ने कहा, “गर्मी की छुट्टियां सिर्फ आराम का नहीं, बल्कि नए कौशल सीखने और अपनी प्रतिभा पहचानने का समय हैं। सेल्फ डिफेंस सेशन ने साबित किया कि जीवन कौशल भी पढ़ाई जितना जरूरी है। याद रखिए, हर नई गतिविधि एक नया अनुभव देती है, और हर अनुभव हमें बेहतर बनाता है।”
विद्यालय प्रबंधन को भरोसा है कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने और प्रतिभा निखारने का यादगार मंच बनेगा।इस मौके पर अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्री श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज व गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित सभी शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।