चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, उच्चाधिकारीगण के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष मुगलसराय के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने वाली एक युवती को गिरफ्तार कर मामले का सफल खुलासा किया है।

घटना का विवरण

थाना मुगलसराय क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग छात्र आदर्श महाराज बीते 08 मई 2026 को सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों तथा मित्रों से संपर्क करने के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चल सका। छात्र का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।

इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा गहन जांच प्रारंभ की गई।

जांच में सामने आए तथ्य

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अलीनगर क्षेत्र निवासी युवती गुंजा ने नाबालिग छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाया तथा उसे अपने प्रभाव में लेकर गुजरात राज्य के कच्छ जनपद ले गई।

अभियुक्ता वहां किराये का कमरा लेकर छात्र को अपने साथ रख रही थी तथा उसे किसी से संपर्क नहीं करने दे रही थी। इसी दौरान पीड़ित छात्र ने मौका पाकर पड़ोस के कमरे से मोबाइल फोन की व्यवस्था की औरने पिता को फोन कर अपनी लोकेशन की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन तत्काल गुजरात पहुंचे और छात्र को सकुशल वापस लेकर आए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में तत्काल धारा 87 बीएनएस (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

गुंजा पुत्री राजनाथ

निवासी – नई बस्ती, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

पुलिस कार्रवाई

थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने एवं अपने साथ रखने की बात स्वीकार की है।

पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

📢 Advertising ke liye sampark kare: 7704040008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *