मुगलसराय, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद चंदौली के प्रथम आगमन पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-02 स्थित गोधना के समीप बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, राजकिशोर सिंह, शिवशंकर पटेल, गुरदीप सिंह, शंभूनाथ गोंड, महेंद्र बिंद, अनिल चौहान, श्रीकांत विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश मिश्रा, दिनेश गोंड, सोमारू बिंद, मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा तथा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।