नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन समिति ऑफ इंडिया की बैठक में पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं गरीबों के अधिकारों की रक्षा पर हुई व्यापक चर्चा

चंदौली ब्यूरो :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित प्रदेश कार्यालय में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन समिति ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंडल स्तरीय मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने संयुक्त रूप से समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, अत्याचार, गरीब एवं असहाय लोगों के उत्पीड़न तथा विभिन्न जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा की।

बैठक का संचालन प्रदेश वाइस यूथ प्रेसिडेंट (उत्तर प्रदेश पूर्वी) प्रताप चौबे ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पृथ्वी पर लगातार बढ़ रहे तापमान एवं पर्यावरणीय असंतुलन की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन अथवा किसी विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी करना चाहिए। आज विकास के नाम पर जिस प्रकार अंधाधुंध वृक्षों की कटाई हो रही है, वह आने वाले समय में मानव जीवन के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकती है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों की छतों पर पानी की व्यवस्था करते हैं, उसी प्रकार आसपास लगे पौधों को भी नियमित रूप से पानी देकर संरक्षित करें, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक बन सकें। साथ ही उन्होंने संगठन के विस्तार तथा संगठन के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राम जन्म सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार आज समाज में महामारी का रूप ले चुका है। इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन एवं पत्रकारिता जगत के लोग मिलकर समाज में व्याप्त इस भ्रष्टाचार रूपी महामारी पर प्रहार करेंगे तथा गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सशक्त होकर संघर्ष करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने समाज में फैली कुरीतियों, भ्रष्टाचार एवं शोषण के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मो. सलीम (जिला उपाध्यक्ष, चंदौली), रूपेश गुप्ता (जिला प्रशासनिक अधिकारी, चंदौली), डॉ. राजेश सक्सेना (जिला मीडिया प्रभारी, चंदौली), अजय कुमार सिंह (जिला प्रभारी, गाजीपुर), शिवलाल मौर्य (जिला उपाध्यक्ष, मिर्जापुर), सुचित्रा सिंह (जिला उपाध्यक्ष, महिला विभाग, चंदौली), सुनीता पाण्डेय (जिला अध्यक्ष, गाजीपुर), अर्चना पाण्डेय (जिला सचिव), मोनू, इंद्रजीत मौर्य, सुजीत सिन्हा (जिला अध्यक्ष, चंदौली), रोहित जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।अंत में सभी ने समाज से भ्रष्टाचार, शोषण एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया, जिसके साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

“नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन समिति ऑफ इंडिया की मंडल स्तरीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं पत्रकारगण।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *