दीनदयाल नगर स्थित शाह कुटी में विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
दीनदयाल नगर, चंदौली। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल नगर स्थित शाह कुटी आवास पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन लोकप्रिय विधायक Ramesh Jaiswal के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनप्रिय भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में सुधार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा गरीब कल्याण योजनाओं की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान “योगी जी जियो हजारों साल” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।