मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमदाहा निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार, पुत्र दीना नाथ, निवासी ग्राम अमदाहा, थाना अदलहाट, चुनार (मिर्जापुर), 9 जून 2026 को रात्रि लगभग 8 बजे अपनी बहन से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद घर से अपनी रेंजर साइकिल लेकर निकल गए। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे हैं।परिजनों ने देर रात तक इंतजार करने के बाद आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन अभिषेक कुमार के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
परिजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अभिषेक कुमार कहीं दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:मोबाइल: 7084634476संपर्क व्यक्ति: दिव्यांशु पाण्डेयजिला उपाध्यक्ष, युवा भारतीय मंचपरिजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता युवक को जल्द से जल्द खोजा जा सके और वह सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सके। :::
भारत टाइम्स टुडे (BTT) न्यूज़ डेस्क