चंदौली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ, चंदौली द्वारा सनबीम स्कूल, मुगलसराय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल संघों के सचिवों एवं खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ की टी-शर्ट एवं टोपी प्रदान की गई। सद्भावना दौड़ में खिलाड़ियों के साथ जिला ओलंपिक संघ चंदौली के अध्यक्ष लाल मोहम्मद, सचिव पी.पी. यादव, कोषाध्यक्ष शरद प्रताप राव तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद भी शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र पांडे, अशोक कुमार केसरी, अनूप सिंह, देव आनंद, नवीन कुमार, मनु श्री, नीरज गुप्ता, जमीर अहमद, राजेश यादव, रेनू सिंह, बृजेश कुमार, नीरज पटेल, श्वेता पटेल, कमलेश, मनोज कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, एकता, सद्भाव एवं ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।