चंदौली। जनपद चंदौली के 380 विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए अभियान के अंतर्गत बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी एवं नियमताबाद ब्लॉक प्रमुख श्री बाबूलाल यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के आधार पर अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसे मुद्दे गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। साथ ही आरक्षण व्यवस्था को प्रभावित किए जाने और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव की उम्मीद के साथ समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान नगीना यादव, करमचंद, सुशील सिंह, बबलू पाल, रामचरण, जय हिंद, शमशेर, चंद्रमा पाल, राजकुमार, घनश्याम, पप्पू, दिनेश एवं राम साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता अंकित शास्त्री ने की जबकि संचालन संजय भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *