जनपद चन्दौली में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकलडीहा पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर को सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ओरवा में जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद खनन विभाग को अवगत कराया गया तथा पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

संयुक्त जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। संबंधित विभाग द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सीज किए गए वाहनों का विवरण:

  1. जेसीबी – चेचिस नंबर: HAR3DXSSV02976824
  2. ट्रैक्टर (बिना नंबर प्लेट) – चेचिस नंबर: IPY5050DTGA024216

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *