चंदौली ब्यूरो :: जनपद चन्दौली में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा कुल 15 अभियोगों में बरामद 236.750 लीटर अवैध देशी शराब, अंग्रेजी शराब एवं बीयर का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। विनष्टीकृत माल की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के नेतृत्व में जनपद में मुकदमाती एवं अवैध माल के निस्तारण की कार्यवाही लगातार संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयूनगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मुगलसराय पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की। यह विनिष्टीकरण प्रक्रिया माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौली के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की उपस्थिति में दिनांक 28 जून 2026 को थाना मुगलसराय परिसर में सम्पन्न कराई गई।
कार्यवाही के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब को नष्ट किया गया।
विनष्टीकृत माल का विवरण:
• कुल देशी/अंग्रेजी शराब एवं बीयर – 236.750 लीटर