युवा भारतीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे के घर को भी बनाया निशाना, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक के लाखापुर गांव में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड गांव में घूम रहे हैं और घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बंदरों ने युवा भारतीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे के घर को भी निशाना बनाया है। ग्रामीणों के मुताबिक बंदरों के उत्पात से घरों में सामान को नुकसान हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ने से समस्या गंभीर होती जा रही है। बंदर घरों की छतों और आसपास के क्षेत्रों में घूमते रहते हैं तथा मौका मिलते ही घरों में प्रवेश कर जाते हैं।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लाखापुर गांव में टीम भेजकर बंदरों के आतंक से लोगों को राहत दिलाई जाए।