रिपोर्ट : सुरेश गुप्ता

चंदौली ब्यूरो:: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी (DPIIT), इन्वेस्ट यूपी एवं स्टार्टइन यूपी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद चन्दौली में स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास, उद्यमिता संवर्धन, रोजगार सृजन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 जुलाई 2026 को आईटीआई रेवसा परिसर में तेजस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में जनपद में उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा चन्दौली की स्टार्टअप उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में स्टार्टइन यूपी के श्री प्रशांत रंजन, जिला सेवायोजन अधिकारी चन्दौली, जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर, उपयुक्त उद्योग कार्यालय से नामित अधिकारी, आईटीआई रेवसा के प्रधानाचार्य श्री अजय यादव तथा अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, बीएचयू के डॉ. पी. राजीव एवं डॉ. नंदलाल सहित अन्य विशेषज्ञों ने स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, बीएचयू की ओर से आईटीआई रेवसा में एक सैटेलाइट इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाने की महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।कार्यक्रम में जयानंद यादव, सुरेश गुप्ता, प्रियांशु, आशीष सहित अनेक प्रतिभागियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही

You missed