चन्दौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सैयदराजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रामकरन सिंह पुत्र स्वर्गीय सरजू सिंह, निवासी ग्राम कुल्हड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार को शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे भतीजा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा तस्करी का कार्य करता था। वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजे की खेप लाकर स्थानीय क्षेत्रों में उसकी बिक्री एवं सप्लाई करता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामकरन सिंह पुत्र स्व. सरजू सिंह
निवासी – ग्राम कुल्हड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार
उम्र – लगभग 40 वर्ष
आपराधिक विवरण
- मु.अ.सं. 114/2026
- धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट
- थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।