रिपोर्ट: राजेश कुमार
चन्दौली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुभाष पार्क तक विजय जुलूस निकाला। पार्टी नेताओं ने इसे कांग्रेस की मांगों के समर्थन में मिली सफलता और जनता की आवाज की जीत बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, जबकि विरोध करने वाले छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर संघर्ष कर रहे छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को देशभर में समर्थन मिला है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों को न्याय मिले, जिन छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की उनके परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए, घायल छात्रों का समुचित उपचार कराया जाए, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई हो, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस देश के छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी बढ़ी है तथा सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
कार्यक्रम में मधु राय, अकील अहमद, बाबू दयाराम पटेल, शमीम अहमद, मिल्की शाहिद, तौसीफ, गंगा प्रसाद, राकेश पाठक, कुलदीप वर्मा, रजनीकांत पांडेय, राजेंद्र कुमार गौतम, राकेश सिंह, नेहाल अख्तर, संजय जायसवाल, परमहंस सिंह, इसरार कुरैशी, विजय गुप्ता, उषा यादव, निसार शाह, कन्हैया मोदी, रमेश पांडेय, असद इकबाल, डॉ. इकरामुद्दीन हाशमी, डॉ. हुमायूं, मुन्नी सिंह, अजय माली, राममूरत गुप्ता, दिनेश चंद्र, नवीन पांडेय, नियाज अहमद, साबिर राइन, रामाश्रय रावत, सैयद आले अब्बास, दशरथ चौहान, दीपक यादव, वीपीन अग्रहरि, असगर अली, सुनील प्रजापति, राधेश्याम पासवान, रंग बहादुर सिंह, मृत्युंजय शर्मा, हंसराज शर्मा, हमीर शाह जायसवाल, राजेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता, दिलीप पाल, संजय पांडेय, तारिक अब्बास, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद इमरान, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।