Oplus_131072

चंदौली। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, चंदौली के सौजन्य से 6 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रेवसा परिसर में दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा।जिला समन्वयक श्री अजय कुमार ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं एसएसडीएफ (SSDF), प्रवीण एवं डीडीयू-जीकेवाई (DDU-GKY) के अंतर्गत प्रशिक्षित 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री युवा योजना के पात्र 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजन भी इस मेले में भाग लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सारिका दुबे, जिला अध्यक्ष (दिव्यांगजन जिला प्रकोष्ठ) एवं समाजसेवी, अध्यक्ष “खुशी की उड़ान” होंगी।

इस रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सार्थक फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की फोटोप्रति एवं मूल प्रतियां साथ लेकर आएं:1. समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य)2. एक पासपोर्ट आकार का फोटो (यदि उपलब्ध हो)3. आधार कार्ड4. पैन कार्ड5. जाति प्रमाण पत्र6. दिव्यांग प्रमाण पत्र7. प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)8. बैंक पासबुकआयोजकों ने पात्र दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।