चंदौली।भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों और सहमति के आधार पर चंदौली जनपद की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है।
नई कार्यकारिणी के तहत ग्राम रेवसां (जन्सो की मड़ई), जनपद चंदौली निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता, पुत्र श्री मुराहू राम को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष, चंदौली (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुराने सदस्य यदि सक्रिय रूप से संगठन में कार्य करना चाहते हैं, तो उन्हें भी उनकी सक्रियता के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया महत्वपूर्ण निर्णयसुरेश प्रसाद गुप्ता की नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय एवं प्रांतीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और मार्गदर्शन के बाद की गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय में केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, संस्थापक मंडल के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्य, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत साहू, कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय सचिव प्रताप चौबे तथा उत्तर प्रदेश के राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं समर्थन रहा।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा भव पाठक तथा चंदौली जिला चेयरमैन सचिन कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सुरेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती पर रहेगा जोरजिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही सुरेश प्रसाद गुप्ता के सामने चंदौली जनपद में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा मीडिया क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी होगी।
प्रदेश नेतृत्व की ओर से विश्वास जताया गया कि सुरेश प्रसाद गुप्ता की कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में भारतीय मीडिया फाउंडेशन चंदौली में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पत्रकारों एवं समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान किया जाएगा।
नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशीसुरेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना के बाद ग्राम रेवसां सहित चंदौली जनपद में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, सदस्यों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जताया आभारअपनी नियुक्ति पर सुरेश प्रसाद गुप्ता ने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही चंदौली जनपद में मीडिया साथियों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया