पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जिले के सभी थानों में महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; साइबर अपराध से बचाव पर भी दिया गया जोर।

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चंदौली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो टीम सक्रियमिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के समाधान और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की दी जानकारीजागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के प्रति किया जागरूकपुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी भी दी। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया गया।

साइबर सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष फोकसमिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं की दी जानकारीकार्यक्रम के दौरान थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई। चंदौली पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है।

चंदौली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी है।