मिर्जापुर। थाना अदलहाट के नवागत थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह जी का भारतीय मीडिया फाउंडेशन की नेशनल टीम द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में थाना प्रभारी को अंगवस्त्र एवं भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम ने नवागत थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह जी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। टीम के सदस्यों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारी श्री मदन मोहन पाठक जी, श्री कमलेश कुमार पाठक जी, श्री विजय कुमार उपाध्याय जी, श्री ऋषि कुमार पांडे जी, श्री संतोष केसरी जी, श्री कमलेश कुमार मौर्या जी सहित महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कुमकुम पांडे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों ने नवागत थाना प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।