मिर्जापुर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में तैनात 59 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। तबादला सूची में विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन नियुक्ति स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।

तबादला सूची में चुनार, कोतवाली देहात, विंध्याचल, लालगंज, जमालपुर, हलिया, कछवां, राजगढ़, जिगना, मड़िहान और ड्रमंडगंज समेत कई थाना क्षेत्रों में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं।

एक साथ 59 उपनिरीक्षकों के तबादले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी मिलने से थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।