Oplus_131072

मिर्जापुर ब्यूरो| 18 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। 19 अगस्त 2026 को भी जूनियर हाईस्कूल तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बारिश और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

जिले में बारिश और बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।