मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब में शनिवार को लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र के तत्वावधान में तृतीय भव्य कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं संरक्षक महंत डॉ. योगानंद गिरि ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कजली और मल्हार की प्रस्तुतियों से सजा मंच उत्सव में लोक संगीत, लोक संस्कृति और पारंपरिक कला का शानदार संगम देखने को मिला। गायक कलाकारों ने कजली एवं मल्हार की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक लोक धुनों से पूरा परिसर सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
कलाकारों का हुआ सम्मान कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों एवं कलाकारों का ऊषा गुप्ता ने स्वागत किया। शानदार प्रस्तुतियों के बाद अतिथियों ने गायक कलाकारों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कजली और मल्हार जैसी लोक विधाएं मिर्जापुर की पहचान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूदकार्यक्रम के समापन पर ऊषा गुप्ता ने अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश उपाध्याय, संदर्भ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, इमरान, बलवंत मौर्या, आनंद, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती सैला श्रीवास्तव, धरम गुप्ता और विष्णु पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।