Oplus_131072

चंदौली। ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जनपद के चार थानों से संबंधित कुल 15 अभियोगों में बरामद 990.730 किलोग्राम अवैध गांजा का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।

थाना मुगलसराय इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत स्थित श्री गणेश प्लाईवुड उद्योग प्राइवेट लिमिटेड में निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के अनुसार गांजे के विनष्टीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। यह कार्रवाई मा. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय समिति गठित की गई थी।

विनष्टीकरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी राम कुमार यादव, संबंधित अभियोगों के विवेचक और थानों के हेड मोहर्रिर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस ने बताया कि चार थानों से संबंधित 15 अभियोगों के मालों की जांच के बाद 990.730 किलोग्राम अवैध गांजे का विनष्टीकरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया गया। कार्रवाई नियमानुसार पूरी की गई। इसको देखिए