मिर्जापुर। जमुई से आगे चुनार की ओर जाने वाले मार्ग पर सरैया पुल के ऊपर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। फिलहाल रास्ते की स्थिति ऐसी नहीं है कि आसानी से आवागमन किया जा सके।

चुनार या कचहरी की तरफ जाने वाले लोगों से अपील है कि घर से निकलने से पहले रास्ते की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। अनावश्यक जोखिम से बचें और पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में आगे जाने का प्रयास न करें।

स्थानीय लोगों से भी अपील है कि यात्रा करने वालों को रास्ते की स्थिति की जानकारी दें।