चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के धानापुर मुख्य मार्ग स्थित सराय रसूलपुर गांव में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक मकान में जा घुसी। हादसे के समय परिवार के लोग घर के बरामदे में गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में मकान मालिक वहाबुद्दीन और उनकी पत्नी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा पंखा, साइकिल, चारपाई और अन्य सामान भी टूट गया। बताया गया कि मकान का पटिया और ईंट गिरने से दंपती को चोटें आईं। हादसे के बाद वहाबुद्दीन कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गए।

घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों में से दो लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को मोहरगंज पुलिस चौकी ले गई। बताया गया कि कार में कुल चार लोग सवार थे।

घायल दंपती को उपचार के लिए चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, घर के पास बंधी बकरी भी हादसे की चपेट में आ गई और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

चंदौली में बड़ा हादसा: गहरी नींद में सो रहे परिवार के घर में घुसी तेज रफ्तार कार, दंपती घायल