चंदौली ब्यूरो :: मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए सीवर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

यह निर्माण कार्य लालचंद/गणेश भारतीय के मकान से बचाव के मकान तक कराया गया है, जिसकी कुल लागत 9 लाख 56 हजार रुपये है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद खंड विकास अधिकारी शशिकांत पांडेय एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का स्थलीय सत्यापन भी किया गया। संबंधित अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण मानकों का जायजा लिया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल ‘नंदू’, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार जताया।