चंदौली:: जिले के नियामताबाद ब्लॉक में ठंड को देखते हुए दिव्यांगों ने शनिवार की दोपहर में कंबल वितरण के लिए एकत्रित हो कर विधायक सुशील सिंह का इंतजार कर रहे थे। जब सुशील सिंह मौके पर नहीं पहुंचे तो दिव्यांगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ शेषधर पाण्डेय पहुंचे तो वहा से गरीबों को अलीनगर थाने ले आए और कंबल वितरण कर उन्हें शांत कराया।

शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सर्दी को दूर करने का व्यवस्था नहीं है। इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों एवं दिव्यांगों को है। वही भारतीय दिव्यांग यूनियन के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 160 दिव्यांगों ने कंबल वितरण की सूचना को लेकर नियमताबाद ब्लॉक पहुंचे। वे लोग ब्लॉक परिसर में टेंट लगाकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का इंतजार करने लगे। जब घंटों इंतजार करने के बाद विधायक नहीं आए तो दिव्यांगों ने आक्रोश में आके चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना अलीनगर पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दिव्यांगों को शांत कराने का प्रयास किया फिर भी वे नहीं माने। जब थाना प्रभारी ने अपनी ओर से सभी दिव्यांगों को कंबल दिए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी शांत हुए।

शेषधर पाण्डेय ने तत्काल करीब 25 कंबल मंगवा कर उनमें वितरित किया। साथ ही जो लोग इससे वंचित रह गए उनका नाम दर्ज कर लिया और सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही उप जिलाधिकारी से बातचीत करके सभी को कंबल वितरित कराया जाएगा।

इस दौरान अजय बहादुर सिंह ने कहा कि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से 350 लोगों को कंबल वितरित किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए नियामताबाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में सभी जरूरतमंद सुबह ही जुट गए और कहा कि कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कम्बल वितरण नहीं हो सका। बार बार विधायक की ओर से मोबाइल पर वार्ता के दौरान सिर्फ आश्वासन मिलता रहा ।

उक्त प्रकरण के संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि विधायक सुशील सिंह से मोबाइल से वार्ता हुई। जिसमे उन्होंने बताया कि उनको कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कम्बल वितरित करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *