चन्दौली। जनपद चन्दौली के ग्राम पिपरी, पोस्ट बर्थरा, थाना चन्दौली निवासी 15 वर्षीय शिवम तिवारी, पुत्र रत्नेश तिवारी, के लापता होने की सूचना सामने आई है। शिवम वर्तमान में जीवनाथपुर, रामनगर शंकर मोड़ इंडस्ट्रियल एरिया, प्लॉट नंबर B22-B21, रोड नंबर 06 में अस्थायी रूप से रह रहा था।

परिजनों के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे शिवम स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

लापता छात्र की उम्र लगभग 15 वर्ष है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि शिवम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।

सूचना देने के लिए संपर्क करें:📞 8853264590📞 7081407114शिवम के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत परिजनों अथवा पुलिस को सूचित करें।