मुगलसराय-चंदौली मार्ग पर A R T O कार्यालय के सामने हुई घटना, सुबह करीब 11:30 बजे का मामला

मुगलसराय। मुगलसराय की तरफ से चंदौली की ओर जा रहा एक बोल्डर लदा डंपर ट्रक सोमवार को अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पुल के ऊपर बने डिवाइडर से जा टकराया। हादसा A R T O कार्यालय के ठीक सामने, मुगलसराय-चंदौली मार्ग पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज गति से चंदौली की ओर जा रहा था, तभी किसी कारणवश चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे लगे टिन से घिरे हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई बड़ा वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ समय के लिए मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। दुर्घटना के बाद डंपर को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने की कार्रवाई की गई।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट:- परमानंद चौबे चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *