चंदौली: -पशु तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम सतपोखरी स्थित एक किराये की दुकान पर छापेमारी कर 70 किलो 760 ग्राम गोमांस बरामद किया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में मुगलसराय पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर सतपोखरी की दुकान पर दबिश दी गई।
छापेमारी में 3 बोरियों और 1 झोले से कुल 70.760 किलो संदिग्ध मांस मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर वजन: पहली बोरी 27.540 किलो, दूसरी 16.730 किलो, तीसरी 21.510 किलो, झोले में 4.980 किलो। मौके से मांस काटने के औजार – 1 चापड़, 3 चाकू, 2 रेती, 1 कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल UP62M0369 भी बरामद हुई।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार यादव ने परीक्षण कर मांस को गोमांस प्रमाणित किया। नमूने सील कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार नसीर पुत्र मोहम्मद सलीम, राजू कुरैशी पुत्र स्व. अब्दुल अजीज कुरैशी – दोनों निवासी सतपोखरी, और रहीम पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी मलोखर ने बताया कि वे बिहार के भभुआ क्षेत्र से गोमांस लाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे।
फरार आरोपियों में सैफ पुत्र मोहम्मद इकबाल सहित 2 लोग शामिल हैं। पुलिस तलाश कर रही है।
मुगलसराय थाने में मुकदमा संख्या 304/2026 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम की धाराओं में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी दुल्हीपुर उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मेराज अहमद, कांस्टेबल परवेज अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय।