मुगलसराय। वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन एवं चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए हाजी परवेज अहमद जोखू को चंदौली जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर मुगलसराय विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हाजी परवेज अहमद जोखू पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिक्षक एमएलसी चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ प्रत्याशी लाल बिहारी यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।

सम्मान से अभिभूत हाजी परवेज अहमद जोखू ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनपदभर में शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अयूब खान गुड्डू ने कहा कि हाजी परवेज अहमद जोखू को चंदौली का प्रभारी बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षकों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा इस चुनाव में भी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन में जनसंपर्क करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, तस्लीम अंसारी, लल्लू बियार, अर्शी सलाम, जियाउद्दीन अंसारी, डॉ. सुजीत कन्नौजिया, अजय विधायक सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी के समर्थन में चंदौली प्रभारी बनाए गए हाजी परवेज अहमद जोखू का हुआ सम्मान