मुगलसराय/चंदौली। चंदौली जनपद के नियामताबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिकटिया-परशुरामपुर, रेलवे गेट के पास, वार्ड नंबर 14 में स्थित श्री श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर ओमप्रकाश यादव उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम सिकटिया-परशुरामपुर, के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में धनंजय शर्मा, रामलखन यादव, अरुण कुमार पटेल, उदय पटेल, रवि पटेल, प्रदीप कुमार, सुभाष यादव और मनीष प्रजापति सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सेवा और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।