अहरौरा। लखनऊ में तैनात दरोगा आनंद मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार, आनंद मिश्रा 11 अगस्त को अपने आवास से कार्यालय जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद न तो वह कार्यालय पहुंचे और न ही वापस घर लौटे।
बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से उनकी लोकेशन वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित एक होटल में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम होटल पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने तक आनंद मिश्रा होटल से जा चुके थे।
दरोगा के लापता होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, परिजन भी लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं।
पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दरोगा आनंद मिश्रा के बारे में कोई जानकारी मिले या उन्हें कहीं देखा जाए तो तत्काल संबंधित पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें।