Oplus_131072

हलिया/मिर्जापुर। लगातार हो रही बारिश के चलते अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने पर बांध के गेट खोल दिए गए। बड़ी मात्रा में पानी अदवा नदी में छोड़े जाने के बाद नदी उफान पर आ गई। इसका असर हलिया बाजार के निचले इलाकों में देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

स्टेट बैंक समेत कई दुकानों और घरों में घुसा पानीअचानक बढ़े जलस्तर से व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी |

अदवा नदी में पानी बढ़ने के बाद हलिया बाजार में भी बाढ़ जैसे हालात नजर आए। स्टेट बैंक समेत कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। बैंक परिसर और आसपास के इलाकों में पानी भरने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कई सड़कें जलमग्न, आवागमन प्रभावितपुल के ऊपर से बहा पानी, दो प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधितबांध से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों की सड़कें भी जलमग्न हो गईं। हलिया-हथेड़ा मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर भी पानी आने के बाद यातायात रोकना पड़ा।

जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अदवा नदी और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ने को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों को नदी और जलभराव वाले इलाकों के पास न जाने की सलाह दी गई है।

सिंचाई विभाग की ओर से अदवा बांध और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।