चंदौली ब्यूरो :: चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क चौड़ीकरण के काम को तेज करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए (मुगलसराय) में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई।

अभियान की शुरुआत मुगलसराय के सब्जी मंडी इलाके के दक्षिणी छोर से की गई। पहले चरण में सड़क के दक्षिणी किनारे पर बनी दुकानों और निर्माणों को हटाया जा रहा है।

पूरे अभियान की निगरानी एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के ईओ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं। दोपहर तक करीब एक दर्जन दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका था। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले लगभग 250 मकानों और दुकानों को चिन्हित किया है। सभी को पहले ही नोटिस देकर खुद से अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था।

नोटिस के बाद सख्त कार्रवाई

समय सीमा पूरी होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने खुद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *