गाजियाबाद।भाजपा ने 25 करोड़ जनता के लिए प्रदेश को सम्मान व सुरक्षा का संगम बनाया:योगीप्रदेश में व्यापारी के अपहरण करके फिरौती मांगने का मतलब यमराज के घर के दस्तक देने का समान है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर सबको सुरक्षा व सम्मान दिया, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। भाजपा आगे भी इसी नीति पर चलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के पक्ष में आयोजित पन्ना प्रमुखों की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन व दस साल से अधिक की विजनरी लीडरशिप में हुए विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच हैं। उन्होंने भारत चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों की मांग पर उपचुनाव में मतदान की तिथि को 13 नवंबर से आगे बढ़ाकर 20 नवंबर किये जाने को जनआस्था का सम्मान करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 15 नवबंर को कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को लेकर जनआस्था का सम्मान करते मतदान की तिथि आगे बढ़ाने का सभी दलों ने सम्मान किया, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जनआस्था, जनसुरक्षा, बहन-बेटी, नौजवानों, किसानों के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। सपा के शासन का मतलब था व्यापारियों, बहन, बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाना, किसानों की खुशहाली पर ग्रहण लगाना था। जो राजनीतिक दल जनआस्था का सम्मान न करना, उसे जनता को चुनाव में जिताकर विधान सभा में नहीं भेजना चाहिए। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि सपा के शासन काल में विकास का मतलब एक ही परिवार को लोगों का विकास और सैफई का विकास करना होता था। उसे आम जनता से को सरोकार नहीं था। समाजवादी पार्टी के शासन काल में प्रदेश के सभी बड़े माफियाओं, अपराधियों, गुंड़ों, दुष्कर्मियों का किसी न किसी रुप में सपा से संबंध जरुर रहता था, लेकिन अब भाजपा के शासन काल में अपराधी अपराध से तौबा कर रहे हैं। सपा के 2003 से 2007 एवं 2012 से 2017 के शासन काल में अनुसूचित जाति के लोगों का सर्वाधिक उत्पीड़न की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि सपा अब भाजपा से मुकाबले में है, लेकिन जनता इसे स्वीकार नहीं कर रही है। आज प्रदेश में बहन बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वर्तमान सरकार में कोई भी माफिया व्यापारी के अपहरण करके फिरौती मांगने का दुस्साहस नहीं कर सकता और यदि किसी ने ऐसा किया तो इसका सीधा मतलब है कि उसने यमराज के घर के दरवाजे पर दस्तक दी है। योगी आदित्यनाथ भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गाजियाबाद की गिनती आज प्रदेश के सुंदरतम स्मार्ट सिटी, मैट्रो ट्रेन, रैपिड ट्रेन, एयरपोर्ट वाले शहरों में होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 25 करोड़ जनता के लिए प्रदेश को सम्मान व सुरक्षा का संगम बनाया। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के मंच पर स्थानीय सांसद अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, महापौर सुनीता अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व मेयर आशा शर्मा, मुख्य चुनाव अभिकर्ता व पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, महंत नारायण गिरि महाराज, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व महानगराध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान बाल्मीकि, पूर्व पार्षद चम्पा माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *