Green Noise: स्ट्रेस फ्री कर अच्छी नींद देने में मददगार है ग्रीन नाॅइजग्रीन नॉइज का नाम लेते ही मन में हरियाली, पेड़ पौधों और पक्षियों की चहचहाहट के दृश्य उभरने लगते हैं। जानते हैं ग्रीन नॉइज़ क्या है और कैसे मेंटल हेल्थ व नींद की समस्या में सुधार लाने में मदद करता है (Benefits of green noise)

Green Noise: स्ट्रेस फ्री कर अच्छी नींद देने में मददगार है ग्रीन नाॅइज

ग्रीन नॉइज का नाम लेते ही मन में हरियाली, पेड़ पौधों और पक्षियों की चहचहाहट के दृश्य उभरने लगते हैं। जानते हैं ग्रीन नॉइज़ क्या है और कैसे मेंटल हेल्थ व नींद की समस्या में सुधार लाने में मदद करता है (Benefits of green noise)।

Behtar neend ke liye green noise kaise hai faydemand

अनियमित दिनचर्या लोगों में नींद सें संबधित समस्याओं को बढ़ाने का काम कर रही है। पूरी नींद न मिल पाने से लोग कई समस्याओं के शिकार हो रहे है। ऐसे में ग्रीन नॉइज की मदद से नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलता है। दरअसल, ग्रीन नॉइज का नाम लेते ही मन में हरियाली, पेड़ पौधों और पक्षियों की चहचहाहट के दृश्य उभरने लगते हैं। इतना सोचने भर से ही मन चिंताओं से दूर खुली वादियों में खो जाता है। ऐसे में इस लो फ्रिक्वेंसी साउंड को सुनने से स्लीप डिसऑर्डर के शिकार लोग आराम की नींद लेते हैं। जानते हैं ग्रीन नॉइज़ क्या है और कैसे मेंटल हेल्थ व नींद की समस्या में सुधार लाने में मदद करता है l

पहले जानिए क्या है ग्रीन नाॅइज (what is green noise)ग्रीन नॉइज एक लो फ्रिकवेंसी साउंड को कहते हैं, जो प्रकृति की नेचुरल साउंडस से बेहद मिलता जुलता हैं, जबकि व्हाइट नॉइज़ में फ्रिकवेंसी का इक्वल डिस्ट्रेब्यूशन किया जाता है।व्हाइट नॉइज़ के निरंतर शोर की तुलना में ग्रीन नॉइज़ का शोर अधिक आरामदायक और सुखदायक लगने लगता है। ग्रीन नॉइज़ ज्यादा नेचुरल लगने लगता है, जिसमें पत्तियों की सरसराहट या बारिश की आवाज़ सुनाई देती है

क्यों है ग्रीन नॉइज़ अधिक संतुलितइस

बारे में मनस्थली की संस्थापक.निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ज्योति कपूर का कहना है कि लोग अक्सर सोने के लिए व्हाइट नॉइज़ की मदद लेते हैं, मगर उसकी तुलना में ग्रीन नॉइज़ अधिक संतुलित है। इस लो फ्रिक्वेंसी साउंड में पत्तों की सरसराहट, बारिश की बूंदों और पानी की हल्की धारा बहने की आवाज़ मन को शांत रखती है और सुकून का एहसास दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *