लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत नवीनीकरण (Renewal) आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, उन्हें समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से जमा करने होंगे। आवेदन के बाद संस्थान स्तर पर सत्यापन और आगे की जांच की प्रक्रिया होती है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।

15 अक्टूबर की तारीख खास तौर पर नवीनीकरण छात्रों के लिए है। वहीं नए (Fresh) छात्रों को दशमोत्तर श्रेणी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

छात्रों को सलाह है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें और आवेदन, दस्तावेज तथा संस्थान में आवश्यक प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। किसी जानकारी में गलती या सत्यापन अधूरा रहने पर छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।