चन्दौली :: जनपद चन्दौली के थाना चकरघट्टा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवध से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बैरगाढ़ चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामबली उर्फ बल्ली यादव (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी ग्राम बैरगाढ़ और मन्नू यादव (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम केसार, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चकरघट्टा में पहले से मुकदमा संख्या 11/2026 दर्ज था, जिसमें गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *