डीडीयू नगर/मुगलसराय: जीटी रोड स्थित परमार कटरा इलाके में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में अब वाहन बिना रुकावट के चलते नजर आए।यह बदलाव पुलिस प्रशासन की सख्ती का नतीजा है। सीओ अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह के कड़े रुख के बाद इलाके में यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी है।पहले जहां परमार कटरा में शाम के समय घंटों लंबा जाम लगता था और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, वहीं अब पुलिस की सक्रियता से सड़क पूरी तरह खाली दिख रही है।स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से अब बड़ी राहत मिली है।मुगलसराय में ट्रैफिक सुधार को लेकर इसे पुलिस-प्रशासन की एक बड़ी पहल माना जा रहा है।