चंदौली ब्यूरो :: चंदौली जनपद के अंतर्गत मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत गल्ला मंडी सुपर मार्केट स्थित नाले में नवजात शिशु मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार दोपहर के आसपास मौजूद लोगों की नजर नाले में पड़े नवजात शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ताकि मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात वहां कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट —BharatTimesToday Newsमुगलसराय, चंदौली।
