जनपद चन्दौली की 380 विधानसभा मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजौर में दिनांक 27 जून 2026 को पीडीए जनपंचायत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाए, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे अधिकतम समर्थन देने का प्रयास करें।

अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए संविधान संरक्षण तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उपस्थित बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ताओं से गांव स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

संगोष्ठी में हरिद्वार यादव “कबी जी”, रामदीन यादव, प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, अनिल यादव, संतू यादव, भोला यादव, दिनेश यादव, श्याम सुंदर यादव, पारस यादव (प्रधान), सूरज यादव, प्यारे यादव, रामसती शर्मा, शारदा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव यादव “फौजी” ने की तथा संचालन विजय सिंह धुरिया ने किया। संचालन के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी समय में गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *