चंदौली ब्यूरो :: चंदौली जिले के डीडीयू नगर अंतर्गत न्यू सेंट्रल कॉलोनी शास्त्री जन्मस्थली पार्क स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा से जुड़ी प्रशिक्षण दिया गया। जिला बॉक्सिंग संघ तथा जिला कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ के जिला महासचिव तथा एनआईएस कोच कुमार नन्दजी के द्वारा उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रकार के अटैक के साथ-साथ बचाव के तकनीक को समझाते हुए उपस्थित बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा आपस में प्रैक्टिकल अभ्यास कराया एवं उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में सभी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है क्योंकि आत्मविश्वास से आने वाली समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान फेस अटैक,स्टमक अटैक के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के बचाव में पीछे से बाल पकड़ने, गर्दन पकड़ने,चाकू से आक्रमण इत्यादि से बचने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान लवली मौर्य,आँचल,पलक, आराध्या यादव, आराध्या कुमारी,रितिका,दीपिका,कुसुम, काव्या,शालिनी,अदिति इत्यादि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *