Oplus_131072

चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्राप्त इनपुट के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 46.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में पहली कार्रवाई 13 अगस्त 2026 को लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास की गई। चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों अंजय कुमार, शुभम कुमार एवं चन्दन कुमार को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 81 पीस 8PM टेट्रा पैक, 10 पीस रॉयल स्टैग तथा 4 पीस सिग्नेचर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 21.33 लीटर बताई गई है।इस संबंध में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 501/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान हर्षित सेहरावत एवं सुनील मीणा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 22 पीस Bacardi, 4 पीस Signature, 9 पीस Simran ऑफ, 20 पीस Simran टेट्रा पैक, 6 पीस Blender’s Pride तथा 4 पीस ICONIQ WHITE अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 25.35 लीटर बताई गई है।

इस मामले में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 503/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पूछताछ में हुआ खुलासापुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे आसपास के शराब ठेकों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर एकत्र करते थे और बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस के अनुसार, इसी उद्देश्य से शराब लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी संयुक्त पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त

1. हर्षित सेहरावत, निवासी कोलीवारा, थाना सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), उम्र करीब 25 वर्ष।

2. सुनील मीणा, निवासी मुगेना, थाना इटावा, जिला कोटा (राजस्थान), उम्र करीब 24 वर्ष।

3. अंजय कुमार, निवासी चिरौरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार), उम्र 23 वर्ष।

4. शुभम कुमार, निवासी पटनवा कला, थाना इन्द्रपुरी, जिला रोहतास (बिहार), उम्र 26 वर्ष।5. चन्दन कुमार, निवासी श्रीटोला, थाना नवादा, जिला भोजपुर (बिहार), उम्र 38 वर्ष।

कुल बरामदगीदोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 46.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों मामलों में थाना अलीनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।