चन्दौली। थाना चकिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर आरोप लगाया गया कि मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी वार्ड नंबर-3, शमशेर नगर, कस्बा चकिया, नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

मामले में थाना चकिया पर मु0अ0सं0 217/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन प्रजापति को इंटर कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को वह नाबालिग बच्ची को उसके घर से बाहर ले गया और ऑटो संख्या UP67BT6703 में बैठाकर मोहम्मदाबाद की ओर ले गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और कुछ समय बाद उसे घर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी वार्ड नंबर-3, शमशेर नगर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 217/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट, थाना चकिया, जनपद चन्दौली।