नरायनपुर। सावन के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर नरायनपुर स्थित बैकुंठेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी अंकित सिंह पटेल जी एवं समाजसेवी रमेश सिंह जी के सहयोग से भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
सावन के अंतिम सोमवार पर बैकुंठेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखने को मिली। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रसाद वितरण के दौरान स्थानीय भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की।