चंदौली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और खेल जगत फाउंडेशन की ओर से चंदौली खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय खेल आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा।

महोत्सव के तहत चेस, आर्म रेसलिंग, हाई जंप, स्किपिंग और योगा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹500 की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम स्थल: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, ज्योति कान्वेंट स्कूल और मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल।