चंदौली-जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियाइस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं का हाल जाना और परिसर की साफ-सफाई व गुणवत्ता का बारीक निरीक्षण कियानिरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित रूटीन के तहत वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था जिलाधिकारी ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत कर भोजन,दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लीसभी आवासियों ने आश्रम में समय पर मिलने वाले गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर पूरी संतुष्टि जताई।