Screenshot

गांधी भवन में कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश

लखनऊ :: लखनऊ के गांधी भवन में बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षकों और चिकित्सकों का एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान वे पूरी तरह सहज थे और सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए।

सोडियम की कमी बताई जा रही है वजह

यूपी कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अजय राय के शरीर में सोडियम का स्तर कम होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी और वे बेहोश हुए। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों की टीम कर रही है गहन निगरानी

वर्तमान में अजय राय को मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। डॉक्टर विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से उनकी कमजोरी के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हुए है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *